डाकू गौरी यादव गैंग के पांच हजार के इनामी डाकू रामचंद्र यादव को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से देशी रायफल और पांच कारतूस बरामद हुए। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को तड़के भरतकूप चौकी क्षेत्र के रसिन मंदिर के पास डाकू गौरी यादव गैंग की मौजूदगी की सूचना पर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार ने हमराहियों के साथ घेराबंदी की।
मौके पर गैंग तो नहीं था लेकिन एक संदिग्ध को भागते समय दबोच लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी बरौंधा थाना के महावीर का पुरवा निवासी रामचंद्र यादव पुत्र रामखेलावन है। जो पांच हजार का इनामी और चार मामलों में वांछित है। डाकू गौरी यादव गैंग का सदस्य है।