तीस हजार के इनामी डकैत शिवा पटेल गैंग की तलाश में
चित्रकूट व सतना जिले की पुलिस टीमें जंगल में कांबिंग कर रही है।
हनुमानधारा से मोहकमगढ़ व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों
की तलाशी ली गई। यात्रियों से भरे वाहनों को पुलिस सुरक्षा में रवाना किया
गया।
छह दिन के अंदर चार घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग की
ताबड़तोड़ घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती बन गई हैं। पहले बहिलपुरवा थाने के
खांच का पुरवा में प्रधान के परिजनों को घर में कैद कर जिंदा फूंकने का
प्रयास किया।
लगातार दो दिनों से मोबाइल से दो लाख रुपये न पहुंचाने पर जान
से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीमावर्ती मोहकमगढ़ में निर्माणाधीन पुल का
काम रोककर मजदूरों की पिटाई की घटनाओं के बाद दोनों जनपद की पुलिस टीमें
सतर्क हो गई हैं।
इस कारण से पुलिस ने हनुमानधारा से मोहकमगढ़ व अन्य
गांवों की ओर जाने वाले मार्ग पर नया गांव पुलिस टीम मौजूद रहीं। सभी
वाहनोें की तलाशी ली गई।
यात्री वाहनों को पुलिस सुरक्षा में रवाना किया
गया। सतना अपर एसपी रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि डकैतों का मूवमेंट इसी
क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया
है। उधर, माडा बांध, भुनगा पहाड़, अनुसुइया, मोहकमगढ़, मारकुंडी व सेमरिया
के जंगलों में चित्रकूट व नया गांव थाने की पुलिस ने कांबिंग की।