फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शाम को फिर 20 किमी लंबा लगा जाम, फंसी कई बरातें

विज्ञापन
हाइवे पर लगा जाम।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर/भरतकूप। सोमवार को शाम छह बजे के बाद प्रयागराज आने-जाने वाले वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई। भरतकूप से लेकर कर्वी के पिपरावल पुल तक जाम की स्थिति बनी। लगभग 20 किलोमीटर तक लगे जाम में शादी वाले वाहन भी फंसे रहे। इससे कई बरातें देरी से पहुंची।
विज्ञापन

24 घंटे में चित्रकूट से प्रयागराज की ओर आने जाने वाले लगभग 45 हजार वाहन गुजरे। खासकर झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के 20 किमी के दायरे में वाहन फंसे रहे। डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह ने मेला क्षेत्र के बेड़ी पुलिया व शिवरामपुर जाकर वाहनों को आगे बढ़वाने का काम किया। इसके बाद भी बड़ी संख्या में हाईवे पर लगातार श्रद्धालुओं के वाहनों का आवागमन जारी है। शहर के छेदी यादव ने बताया कि बेटी की बरात कौशांबी से सोमवार की दोपहर दो बजे चली। लगभग 60 किलोमीटर का सफर तय कर रात आठ बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें