फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सिटी में आज

Fri, 19 Sep 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदर्शनी का अवलोकन किया
विज्ञापन

चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी शहर के पुरानी कोतवाली परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है। यह प्रदर्शनी दूसरे दिन भी लगी रही। जहां स्थानीय निवासी प्रदर्शनी देखने के लिए पहुंचे। समाज सेवी कैप्टन संतोष प्रजापति ने लगाई गई प्रदर्शनी की सरहाना की। संवाद
-
भक्त ध्रुव की कथा सुनाई
चित्रकूट। धर्मनगरी प्रमोदवन के पास हो रही भागवत कथा में तीसरे दिन आचार्य नवलेश दीक्षित ने ध्रुव की कथा सुनाई। कहा कि ध्रुव भगवान विष्णु की भक्ति में लीन रहता था। कम आयु में ही जंगल में जाकर वह तपस्या करने लगा था। आगे चलकर ध्रुव ऋषि बने। जिन्होंने सनातन धर्म को बढ़ाने का कार्य किया। संवाद
विज्ञापन

-
अग्रसेन की जयंती 22 को
चित्रकूट। भगवान अग्रसेन की जयंती 22 को मनाई जाएगी। इसके लिए शहर के अग्रवाल धर्मशाला में बैठक हुई। इसमें शोभा यात्रा निकाले जाने सहित खेलकूद की प्रतियोगिता कराने सहित अन्य विषय को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर अतुल अग्रवाल, मुरली, आनंद, बालकृष्ण, संजय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
स्थापना दिवस मनाया
चित्रकूट। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद का स्थापना दिवस कचेहरी परिसर में मनाया गया। इसमें अधिवक्ताओं की समस्याओं व लोगों को न्याय दिलाने को लेकर भी चर्चा की गई। काशी प्रांत के उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी न्याय मिलना चाहिए। न्यायिक प्रणाली में सुधार की जरूरत है। संरक्षक सूर्यबली त्रिपाठी ने कहा कि सभी अधिवक्ताओं को हमेशा रुपये के लिए ही कार्य नहीं करना चाहिए, बल्कि समाज सेवा भी करनी चाहिए। इस मौके पर हेमराज सिंह, शशिकांत पांडेय, अखिलेश, अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद

आज के कार्यक्रम
-
जनसुनवाई
एसपी कार्यालय कर्वी
एसपी अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में जनसुनवाई सुबह 10 बजे।
-
बैठक
कलक्ट्रेट सभागार कर्वी
पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंगा समिति की बैठक दोपहर 12 बजे।

रामलीला
कर्वी
धुस मैदान व नई बाजार कर्वी में रामलीला का आयोजन बाल लीला के साथ शाम 7 बजे।

श्रीमद भागवत
श्रीधर धाम प्रमोदवन
श्रीमद भागवत कथा आचार्य नवलेश महाराज द्वारा सुनाई जाएगी शाम 3 बजे।

महाआरती
श्ंकर बाजार कर्वी
शहर के संतोषी माता मंदिर में विशेष् महाआरती शाम 6 बजे।

9368724170
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें