फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में वन दरोगा से के काम में बाधा पहुंचाई, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मऊ क्षेत्र के वन क्षेत्र में कार्यरत वन विभाग के वन दरोगा ने तीन के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियोें पर अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत भी रिपार्ट कराई गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के खांच का पुरवा निवासी वन दरोगा रामऔतार पुत्र शिवपाल ने बताया कि जब वह अपने कार्य क्षेत्र से गांव लौट रहे थे। रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें धमकी दी। आरोपी वन क्षेत्र में अवैध लकड़ी व पत्थर तुड़ान कराने का दबाव बना रहे थे। जिसका विरोध करने पर उन्हें लगातार धमकी दी गई। जिससे परेशान होकर सदर कोतवाली में मऊ के नरेंद्र कुमार समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने समेत अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर इस मामले में आरोपी ने वन दरोगा के आरोप को पूरी तरह गलत बताया है। यह भी कहा कि भ्रष्टाचार करने वाले वन विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण उन्हें फर्जी तरीके से फंसाने की साजिश रची गई है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें