चित्रकूट। बदलती जीवनशैली व खानपान की आदतें लोगों को मधुमेह (डायबिटीज) का शिकार बना रही हैं। इसकी तस्वीर शनिवार को विश्व मधुमेह दिवस पर आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में सामने आई। जिला अस्पताल में 93 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 68 लोगों का ब्लड शुगर स्तर बढ़ा हुआ मिला।
वहीं जिले की सीएचसी व पीएचसी में आयोजित शिविरों में 1510 लोगों की जांच हुई, इनमें 210 लोग डायबिटिक पाए गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद मरीजों को दवाएं वितरित कीं और खानपान व दिनचर्या में सुधार की सलाह दी। चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल में सामान्य दिनों में भी रोजाना 30 से 35 मरीज मधुमेह की समस्या को लेकर पहुंचते हैं।
डॉक्टर भास्कर ने बताया कि मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए दवाओं के साथ खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। भोजन में मोटे अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। अत्यधिक मीठे और परिष्कृत खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर भी जांच शिविर लगाए गए। इनमें कुल 1510 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 210 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले। जांच के बाद मरीजों को दवाएं वितरित की गईं और जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
चिकित्सकों के मुताबिक अस्पताल में सामान्य दिनों में भी रोजाना 30 से 35 मरीज मधुमेह की समस्या को लेकर पहुंचते हैं। डॉक्टर भास्कर ने बताया कि मधुमेह से बचाव और नियंत्रण के लिए दवाओं के साथ खानपान पर ध्यान देना जरूरी है। भोजन में मोटे अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज शामिल करना चाहिए। अत्यधिक मीठे और परिष्कृत खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। सीएमओ डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर भी जांच शिविर लगाए गए। इनमें कुल 1510 लोगों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें 210 लोग मधुमेह से पीड़ित मिले। जांच के बाद मरीजों को दवाएं वितरित की गईं और जरूरी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।