फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 7525 वर्ग मीटर क्षेत्रफल की अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त

Sat, 06 Dec 2025 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। क्षेत्र विकास प्राधिकरण क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध प्लाटिंग हो रही है। तलैया तरौंहा गांव में भी बिना ले आउट पास कराए गए 7525 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। नोटिस के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने अवैध प्लाटिंग कार्य को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। ये प्लाटिंग इरफान खान द्वारा की जा रही थी। जिलाधिकारी, चित्रकूट विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि चित्रकूट के विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 13 अवैध प्लाटिंग चिह्नित की गई थी। सभी को नोटिस जारी की गई थी, इनमें इरफान खान भी शामिल थे। नोटिस के बाद भी इनके द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिस पर शुक्रवार को प्राधिकरण की ओर से तलैया तरौंहा गांव में चल रही अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। उन्होंने जनता से अपील की है कि प्राधिकरण क्षेत्र में भवन मानचित्र, ले-आउट स्वीकृत कराने के उपरांत ही निर्माण कराएं। जिससे जलभराव तथा अवैध प्लाटिंग की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सके। ध्वस्तीकरण कार्रवाई में प्राधिकरण के सचिव अजय कुमार, सीओ अरविंद कुमार वर्मा, प्राधिकरण के सहायक अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें