फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कॉलेज में छात्र-छात्राओं से की जा रही अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को डीएम शिवशरणअप्पा जीएन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें आरोप लगाया कि सीतापुर कस्बा स्थित एक काॅलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं का शोषण किया जा रहा है। छात्रों से अवैध रूप से वसूली भी जाती है। इस मामले में जांच कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


दिए गए पत्र में आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन द्वारा धनराशि न देने पर छात्रों का शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। भविष्य खराब करने की धमकी दी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने अवैध वसूली बंद कराए जाने की मांग के साथ ही कंप्यूटर की शिक्षा देने के नाम पर ली गई धनराशि की जांच की मांग की है। इस मौके पर भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार गौतम, संतराम, जितेंद्र, अशोक, विक्की, धर्मेंद्र कुमार व लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें