फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नियमों की अनदेखी...अफसरों के वाहनों में ही नहीं लगी एचएसआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट-तहसील परिसर में कई वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नदारद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चित्रकूट। जिले में यातायात नियमों को लेकर प्रशासन सख्त है, पर स्वयं प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) नहीं लगी है। मंगलवार को सदर तहसील, कलक्ट्रेट और विकास भवन परिसर में कई प्रशासनिक गाड़ियों में एचएसआरपी नदारद दिखी। यह स्थिति तब है जब आम लोगों से नियमों का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में जिले में 54,128 वाहनों के चालान किए गए। नियमों का उल्लंघन करने वालों से 11.39 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। यह आंकड़ा वर्ष 2024 की तुलना में करीब 10 फीसदी अधिक है। प्रशासन अवैध खनन के खिलाफ भी सख्ती दिखा रहा है। मार्च 2026 के पहले सप्ताह में राजापुर क्षेत्र में सात वाहन जब्त हुए। चार ट्रकों पर एफआईआर दर्ज की गई और 2.44 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमों का पालन सभी के लिए समान होना चाहिए।
विज्ञापन

सीन-01-



फोटो 11सीकेटीपी-07-कलक्ट्रेट परिसर के पास मजिस्ट्रेट की बिना एचएसआरपी की गाड़ी। संवाद



कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पेड़ों की छांव में मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी खड़ी रही। इसमें दो सिपाही भी बैठे रहे। गाड़ी में आगे व पीछे दोनों नंबर प्लेट में एचएसआरपी नहीं लगी रही।



सीन-02-



फोटो 11सीकेटीपी-08-तहसील में खड़ी प्रशासनिक गाड़ी। संवाद



सदर तहसील परिसर में एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की गाड़ी खड़ी रही। इस पर एचएसआरपी में जैसा केवल इंडिया लिखा दिखाई दिया। वहीं प्लेट से चिप गायब रही। जबकि प्लेट में चिप रहना जरूरी है।
विज्ञापन




सीन-03-



फोटो 11सीकेटीपी-09- कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर खड़ी बिना एचएसआरपी की गाड़ी। संवाद



कलक्ट्रेट जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर बिना एचएसआरपी के एडीएम की गाड़ी खड़ी रही। कुछ देर बाद साहब दफ्तर से निकले और इसी गाड़ी में बैठकर निकल गए।



बोले जिम्मेदार



एचएसआरपी को लेकर लगातार कार्रवाई की जाती है। प्रशासनिक गाड़ियों में प्लेट लगी है, जल्द चेक करवाया जाएगा और कार्रवाई भी होगी।- रविशंकर, प्रभारी एआरटीओ, आरआई चित्रकूट







2222
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें