फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो नंबर- 4-

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूरिया खाद की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारी भले ही खाद का स्टाक लगातार गोदामों तक पहुंचाने का दावा करते हैं लेकिन आए दिन जाम व प्रदर्शन यह बताते हैं कि समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिला मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर में यूरिया लेने पहुंचे किसानों का इंतजार जब जवाब दे गया तो नारेबाजी करते हुए किसान सडक पर आ गए। पहाड़ी राजापुर मार्ग पर सैकड़ों किसानों ने जाम लगा दिया। लगभग दो घंटे तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के गल्ला मंडी परिसर में कसहाई, चकौंध, पहाड़ी, प्रसिद्धपुर, बनवारीपुर, कालूपुर, रेहुंटिया, अमानपुर व रानीपुर गांव के किसान यूरिया खाद के लिए लाइन लगी रही। दोपहर बाद जब गोदाम प्रभारी ने बताया कि स्टाक खत्म हो गया तो किसानोंने हंगामा करना शुरु किया। नारेबाजी करते हुए किसान जुुलूस
की शक्ल में सड़क तक आ गए। पहाड़ी राजापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क के दोनेां ओर जाम लग गया। जानकारी मिलने पर शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया लेकिन सभी खाद दिलाने की मांग करते रहे। कुल दो घंटे बाद किसी तरह किसान माने और जाम खुला।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला ने बताया कि जिले में लगभग अभी तक 11000 मीट्रिक टन यूरिया बांटी जा चुकी है। कुल 20 हजार मीट्रिक टन बांटने का लक्ष्य है। गोदामों में जैसे ही खाद खत्म होती है तो डिमांडके आधार पर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें