फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किक्रेट की बाल बच्चे को लगी तो बड़ो के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मुख्यालय के जगदीशगंज मोहल्ले में बच्चों के बीच क्रिकेट मैच खेलते समय विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को लाठी डंडे से पीट दिया। इसमें मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है। कोतवाली पुलिस ने मामले को दर्ज कर एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के पीछे जगदीशगंज में शुक्रवार की सुबह छोटे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक एक बाल घर के बाहर बैठे किसी छोटे बालक को लगी। बालक के रोने की आवाज सुनकर घर से आए माता-पिता ने बाल फेंकने वाले बच्चे को पीटना शुरु कर दिया।
यह देख उस बच्चे के भी परिजन आ गए। देखते ही देखते बच्चों के विवाद में बडे़ भिड़ गए। लाठी डंडे भी चलने लगे। इसमें जगदीशगंज निवासी जनकदुलारी सोनी पत्नी बैकुंठ सोनी व उसका पुत्र अंकित सोनी को गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने जाकर बीच बचाव किया। सूचना मिलते ही कोतवाली टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन

घायल मांबेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले में रज्जन व सतीश पटेल के खिलाफ धारा 308 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें रज्जन को पुलिस ने पकड़ लिया है दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें