फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधाएं न मिली तो डायट में काटा हंगामा

विज्ञापन
फोटो- 2- डायट में चल रहे प्रशिक्षण के दौरान यात्रा भत्ता व भोजन की मांग पर शिक्षकों के हंगामे के दौर? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में चल रहे रेमेडियल टीचिंग ट्रेनिंग के दौरान नाराज शिक्षकों ने सुविधाएं मुहैया न कराने के विरोध में हंगामा काटते हुए धरने पर बैठ गए। डाएट प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे प्राचार्य ने आश्वासन देकर किसी तरह मामला शांत कराया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डायट शिवरामपुर में रेमेडियल टीचिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बेसिक शिक्षा परिषद के प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान लंच व्यवस्था न होने से नाराज प्रशिक्षुओं ने डायट प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने बताया कि डाएट में चार दिवसीय प्रशिक्षण 18 से 21 दिसम्बर तक चलेगा। गणित विषय का प्रशिक्षण है। जिसमें एक बैच के दो दिवसीय ट्रेनिंग में शिक्षकों को किसी प्रकार की सुविधाएं मुहैया नहीं कराई जा रही थी। व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए कहने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया। आरोप लगाया कि अव्यवस्थाओं की भरमार है। लंच, पानी आदि की सुविधा नहीं की गई। डायट परिसर में गंदगी का अंबार है। धरना की सूचना पर पहुंचे डायट प्राचार्य सीएल चौरसिया ने आश्वासन देकर मामला शांत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें