फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गणेश आश्रम मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति व शिवलिंग तोड़ा

Fri, 20 Nov 2026 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के रामघाट के पास गणेश आश्रम मंदिर में अज्ञात लोगों ने हनुमान जी की मूर्ति व शिवलिंग तोड़कर फेंक दिया। शुक्रवार को जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र में मंदाकिनी किनारे श्मशान के पास स्थित मंदिर में बजरंगबली की मूर्ति और शिवलिंग स्थापित थी। पुजारी रामकृष्ण त्रिपाठी व साबरमल शास्त्री पूजा करने पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति दो भागों में टूटी मिली और शिवलिंग जमीन पर पड़ी थी। सूचना पर कोतवाल बलराम सिंह व सीतापुर चौकी प्रभारी यदुवेंद्र सिंह पहुंचे और दोनों मूर्तियों को मंदिर के एक किनारे रखवाया।
विहिप के विभाग मंत्री विकास, जिलाध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी, गोरक्षा प्रमुख विमल त्रिपाठी व नगर प्रमुख शिवांक ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुजारी ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल ने बताया कि अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मंदिर में नई मूर्तियां स्थापित कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें