फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कई दिनों से दबाव में हूं अब जा रहा हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली के खरौंध गांव में स्नातक का छात्र फंदे पर झूल गया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने भइया भाभी को संबोधित कर लिखा कि वह बेहद दबाव में है। अब वह जा रहा है, माता-पिता और बहन का ध्यान रखना। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र खरौंध निवासी अखिलेश (19) के पिता रामकुशल ने बताया कि शनिवार की रात परिजनों के साथ भोजन करने के बाद सभी लोग सो गए। रविवार को सुबह वह भूसा लेने पशुबाड़े गया तो पुत्र अखिलेश रस्सी के फंदे से लटकता दिखा। उनके चीखने पर परिवार के अन्य सदस्य व आसपास के लोग आ गए। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे कोतवाली पुलिस ले आई है। मौत का कारण पिता नहीं बता सके।
कोतवाल गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि खुदकुशी के कारण की सही जानकारी नहीं हो सकी है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा कि भइया भाभी मैं कई दिनों से दबाव में हूं, अब मैं जा रहा हूं बाकी भाई व छोटी बहन के साथ माता पिता का ध्यान रखना। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। चार भाइयों में छोटा था। एक बहन है। मां राममनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता राजगीर है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें