फोटो- 13- पंकज द्विवदी - फाइल फोटो
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। विवाद के चलते पत्नी ने जहर पी लिया। इसकी जानकारी होने पर पति ने भी नशे में जहर पी लिया। पुलिस ने पति को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में देखा तो अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी जिला अस्पताल से इलाज के बाद घर आ गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम कालोनी शोभा सिंह पुरवा में बुधवार देर शाम पंकज कुमार द्विवेदी (32) पुत्र राममूरत व उसकी पत्नी गुड़िया के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परेशान होकर पत्नी ने जहर पी लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी पंकज को हुई तो उसने शराब के नशे में धुत होकर जहरीला पदार्थ पी लिया। देर शाम परिजन गुड़िया को उपचार के बाद घर ले आए। वहीं, पटेल तिराहे पर बेहोश हालत में पड़े पंकज द्विवेदी को पुलिसकर्मियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वह भी पहुंच गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्रयागराज रेफर किया। प्रयागराज में डॉक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार पंकज पर कर्ज था, इसे लेकर अक्सर घर में विवाद होता था। पंकज का एक छोटा भाई भी है। उसके बेटा-बेटी का घटना के बाद से बुरा हाल है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय में पत्नी ने पति को मुखागिभन दी। वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है पर किसी तरह की कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर कार्यवाई की जाएगी।