फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पति ने शिक्षामित्र को राइफल से मारी गोली, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट) मऊ कस्बे में विवाद होने पर रविवार की सुबह पति ने शिक्षामित्र पत्नी को लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी। गंभीर रूप घायल महिला को प्रयागराज में भर्ती कराया। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर राइफल समेत हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मऊ थानांतर्गत ताड़ी गांव के हाल मुकाम मऊ कस्बा स्थित मेन रोड निवासी दुर्गादत्त तिवारी ने पत्नी मधू देवी (43) को आपसी विवाद होने पर सुबह करीब छह बजे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए परिजन प्रयागराज ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। रिश्तेदार नीरज कुमार मिश्र ने मामले को लेकर थाने में तहरीर दी है, जिस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
उसके तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ा शिवम, सत्यम, सुंदर व पुत्रियों में शिवानी, शालिनी व दीपांजलि है। मूल रूप से ताड़ी गांव के रहने वाले हैं। खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद होने पर यह घटना हुई है। आरोपी को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें