मऊ/राजापुर। थाना क्षेत्र के छींबों के पास मंगलवार की शाम को हुए सड़क हादसे में मृत महिला के बाद पति की बृहस्पतिवार को प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों बच्चों का इलाज अभी चल रहा है।
राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव के राजेश कुमार वर्मा (38), पत्नी बिट्टी व बेटे इंद्रजीत, सत्यम के साथ बाइक से खेत से घर जा रहे थे। क्षेत्र स्थित इंटर कालेज के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर से दंपति समेत दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्रयागराज में इलाज के दौरान बिट्टी की मौत हो गई थी। दूसरे दिन पति राजेश कुमार की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय पीड़ित परिजनों के घर पहुंची।
उन्होंने कहा कि चित्रकूट का जिला अस्पताल रेफ र सेंटर बन गया है। प्रयागराज अस्पताल में भी इलाज के नाम पर लापरवाही की गई है। परिजनों ने हजारों रुपये की दवाएं बाहर से मंगाई थी।