फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ फीट ऊंचे पहाड़ से गिरा ट्रक, दो की मौत

Tue, 30 Dec 2014 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की धुंध में ट्रक को बैक करते समय पीछे नहीं देख पाने पर ट्रक लगभग सौ फीट  नीचे खाई में जा गिरा। इससे चालक के साथ एक मजदूर की मौत हो गई। कुछ देर परिजनों ने शव उठाने को लेकर होहल्ला किया पर पुलिस के समझाने के बाद लोग मान गए।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह तड़के पांच बजे की है।  गोंड़ा (भरतकूप) निवासी साबिर अली (35) पुत्र हमतउल्ला मजदूर बुद्धराज (35) पुत्र शिवकुमार और भूरेलाल के साथ गिट्टी लोड करने भौरा पहाड़ गया था। चढ़ाई में ट्रक लोड करने के लिए ट्रक बैक करते समय कोहरे की वजह से चालक ठीक से नहीं देख पाया और ट्रक लगभग सौ फीट नीचे जा गिरा।

इससे ट्रक में मौजूद साबिर और बुद्धराज की मौके पर ही मौत हो गई। भूरेलाल ट्रक में मौजूद नहीं होने की वजह से बच गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक से टायर निकलकर ऊपर आ गया था।
विज्ञापन


मृतकों के परिजनों ने कुछ देर तक खदान मालिक को वहां बुलाने के लिए होहल्ला किया पर चौकी इंचार्ज केपी सिंह के   मुताबिक तहरीर देने और रिपोर्ट लिखने के आश्वासन के  बाद ये लोग मान गए। बुद्धराज थाना पहाड़ी के खैरी गांव का था और यहां साबिर के घर में अपने चचेरे भाई भूरेलाल के साथ रहकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें