फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पारा गिरने से बढ़ी उमस, चिपचिपी गर्मी से दिनभर बेहाल रहे लोग

Tue, 28 Apr 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
28 सीकेटीपी-17-मार्ग धूप से बचने के लिए कपड़े से सिर को ढककर निकलती छात्राएं व युवा। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि, भोर में तेज हवाओं और हल्की बारिश से कुछ राहत की उम्मीद जगी थी, लेकिन सुबह होते-होते यह उम्मीदें भी खत्म हो गईं।
विज्ञापन




जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई। इसके बावजूद, पुरवा हवाओं और बादलों की आवाजाही के कारण उमस काफी बढ़ गई, जिससे गर्मी का अहसास और तेज हो गया।



सुबह 8 बजे के बाद तेज धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आईं और आवश्यक काम से बाहर निकलने वाले लोग भी चेहरे को गमछे या कपड़े से ढककर ही निकले और जल्द से जल्द अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश की।
विज्ञापन




अस्पतालों में बने कोल्ड वार्ड : लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए अस्पतालों में विशेष कोल्ड वार्ड बनाए गए हैं। मरीजों के इलाज के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं और लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।



हवा के संग हल्की बारिश के आसार : मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात और बुधवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कुछ और गिरावट आ सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।



कार्यालयों का बदला समय, सात से एक बजे तक होंगे संचालित



इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने एक विशेष आदेश जारी किया है। इसके तहत, कई सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव किया गया है। अब ये कार्यालय सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक ही संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें