फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे समय से करें काम नहीं पर्याप्त स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अग्निशमन विभाग कर्मचारियों व चालकों की समस्या से जूझ रहा है। कई स्थानों पर आग की घटनाएं हो जाती है तो अग्निशमन अधिकारियों के पास खासी समस्या खड़ी हो जाती है। जिले में गर्मी के मौसम में आग की कई घटनाएं होती है। जिसमें किसानों के खलिहानों के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं होती रहती है। पिछले साल जंगल में आग लग जाने के बाद सेना को बुलाना पड़ता था।
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा विभाग
चित्रकूट। जिला मुख्यालय में खुले अग्निशमन में अधिकारियों के साथ ही ड्राइवर व कर्मचारियों की कमी से विभाग जूझ रहा है। फायर सर्विस के लिए 21 कर्मचारियों में मात्र 8 है। चालक तीन में से दो है। इसी तरह से अग्नि शमन डिप्टी पद भी खाली है।
कार्यालय में मोबाइल का नेटवर्क नहीं पकड़ता
अग्निशमन विभाग के मुख्य अधिकारी यतींद्र नाथ उमराव ने बताया कि जिस स्थान पर अग्निशमन विभाग खुला है। उस स्थान पर मोबाइल का नेटवर्क नहीं पकड़ता है। जिससे लैंडलाइन के माध्यम से ही अधिक्ततर सूचनाएं मिलती है। या तो वायरलेस के माध्यम से थानों से सूचना मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें