फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मंदाकिनी की बाढ़ से चौरा में गिरे घर

Tue, 01 Sep 2026 11:06 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 12 चौरा गांव की असनी खेंगर गिरा घर। ग्रामीण
विज्ञापन
पहाड़ी। मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़ ने पहाड़ी के चौरा गांव में भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी गांव के करीब आधे हिस्से में घुस गया, जिससे उत्तर टोला, दक्षिण टोला समेत कई मजरों का संपर्क टूट गया। पहाड़ी से चौरा गांव तक का आवागमन भी प्रभावित है।
बाढ़ के पानी और तेज बहाव के कारण चिटौरी, दहारिया पुरवा, यादव बस्ती की करीब पांच हजार आबादी प्रभावित हुई है। गंगा टेलर, नन्हे यादव, असनी खेंगर, रामबाबू सिंह, लवलेश रैदास, कल्लू सिंह, रामराज, बिंदा, राजकुमार, रघुवीर, चुकान, लोटन, रामलखन, नाथू, सविता सहित अन्य लोगों के मकान आंशिक व पूर्ण रूप से गिर गए हैं।
विज्ञापन

छोटा यादव, रमकी देवी, बदलू ने बताया कि घर गिरने से राशन सहित अन्य सामग्री बर्बाद हो गई है। बच्चों के पहनने तक को कपड़े नहीं बचे हैं। कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं और कुछ परिवार रिश्तेदारों के घरों में ठहरे हैं।
विज्ञापन

बाढ़ का पानी घरों में घुसने से बच्चों की किताबें, कॉपियां और स्कूल बैग भी बर्बाद हो गए। भोला पुरवा में भी आबादी के अंदर पानी भर गया है। प्रशासन ने राहत सामग्री, भोजन व ठहरने की व्यवस्था करवाई है। वहीं बाढ़ के दौरान नदी किनारे खेत में फंसे किसान इंद्रसेन सिंह को एनडीआरएफ टीम ने रात में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने गांव के अंदर घरों में फंसे कई लोगों को भी निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

फोटो 01 सीकेटीपी 12 चौरा गांव की असनी खेंगर गिरा घर। ग्रामीण

फोटो 01 सीकेटीपी 12 चौरा गांव की असनी खेंगर गिरा घर। ग्रामीण

फोटो 01 सीकेटीपी 12 चौरा गांव की असनी खेंगर गिरा घर। ग्रामीण

फोटो 01 सीकेटीपी 12 चौरा गांव की असनी खेंगर गिरा घर। ग्रामीण

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें