फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। थाना क्षेत्र के सरधुआ गांव अंतर्गत बोडी का डेरा मजरा में शनिवार सुबह चूल्हे की चिंगारी से एक किसान के घर में आग लग गई, जिसमें गृहस्थी जल कर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बोडी का डेरा निवासी मनोज कुमार की पत्नी शनिवार सुबह घर में छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। इसी दौरान वह दूसरे घरेलू काम में लग गई। तभी चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग देखकर परिजन बाहर की ओर भागे। आस पास के ग्रामीणों की मदद से लगभग पांच घंटे में आग पर काबू पाया गया।
तब तक घर समेत पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि तहसीलदार अजय कटियार को सूचना दी गई है। पड़ोसी रामभरोसा का भी मकान आग से जल गया है। लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। नायब तहसीलदार सरधुआ विवेक कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को शासन से आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें