फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: अलाव की चिंगारी से गृहस्थी राख

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। कस्बे के यमुना की तलहटी पर बसे केवटरहा मोहल्ला में रविवार की रात को अलाव की चिंगारी से एक कच्चे मकान सहित घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। केवटरा मोहल्ला निवासी शिवपूजन निषाद पुत्र भुल्लू ने सोमवार को बताया कि रात को कुछ लोग उसके मकान के दरवाजे के सामने अलाव जलाकर ताप रहे थे।
विज्ञापन

करीब दस बजे सभी लोग अपने-अपने घर सोने चले गए। शीत लहरें चलने से मध्यरात्रि अलाव की चिंगारी ने उसकी गृहस्थी को कब्जे में ले लिया। घर से धुआं निकलते देख पड़ोस के शिवनारायण ने शोर मचाया। शोर सुनकर परिवार के लोग बाहर आए और आग बुझाने में लग गए।
आग तब तक विकराल रूप धारण कर चुकी थी, जिससे उस पर काबू नहीं पाया जा सका। बताया कि आग से उसके घर में बक्से में रखे लगभग 20 हजार रुपये, गेहूं, चावल व अन्य खाद्य सामग्री व रजाई, गद्दा, चारपाई जल गए। एसडीएम राजापुर राहुल विश्वकर्मा ने आग से हुए नुकसान के आंकलन के लिए सदर लेखपाल प्रदीप तिवारी व नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम को मौके पर भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें