फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट से गायब मिले स्टेटिक मजिस्ट्रेट, मांगा जवाब

विज्ञापन
हॉटस्पॉट का निरीक्षण करते डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। डीएम शेषमणि पांडेय और एसपी अंकित मित्तल ने सोमवार को हॉटस्पॉट मणिकुंज वार्ड नंबर एक, स्वराज कॉलोनी, ट्रांजिट हॉस्टल कर्वी का निरीक्षण किया। नोडल अधिकारी को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों को जरूरत की सामग्री वार्ड के अंदर उपलब्ध कराने का प्रयास करें। लोगों को घर के अंदर रहने के लिए प्रेरित करें। हॉटस्पॉट क्षेत्र में स्टेटिक मजिस्ट्रेट गैरहाजिर मिले। इस पर डीएम ने जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार को हॉटस्पॉट इलाकों के घरों को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए। ईओ कर्वी से कहा कि साफ सफाई कराकर दवाओं का छिड़काव कराएं। जलभराव की निकासी कराई जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी कराएं। डीएम और एसपी ने तरौहा में संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता अभियान का निरीक्षण किया। रास्ते में मिट्टी के ढेर मिले।
ईओ को रास्ते में मिट्टी डालने वालों पर जुर्माना करने और मिट्टी हटवाने के निर्देश दिए। इससे कि आवागमन में समस्या न हो। उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनोद कुमार, ईओ नरेंद्र मोहन मिश्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें