चित्रकूट। जिला अस्पताल का सीटी स्कैन मशीन खराब होने से शनिवार को मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मशीन खराब होने के चलते ज्यादातर इमर्जेंसी वाले मरीजों को प्रयागराज रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह सीटी स्कैन मशीन खराब होने के चलते मरीजों की जांच नहीं हो सकी। जिससे लगभग एक दर्जन मरीजों को प्राइवेट में सीटी स्कैन कराना पड़ा। दुर्घटनाओ में घायल हुए लोगो को प्रयागराज रेफर करना पड़ा।
कुछ मरीजों ने बताया कि अधिकतर मशीन खराब रहती है। बाहर सीटी स्कैन कराना पड़ता है। इस संबध में सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि इंजीनियर को बुलाया गया है। जल्द मशीन को ठीक करा दिया जाएगा।