फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः अस्पताल की खिड़की तोड़कर दो बंदी फरार

विज्ञापन
बंदी बृजलाल व रज्जू - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार दो कोरोना संक्रमित बंदी बृहस्पतिवार की सुबह कोविड अस्पताल के बाथरूम की खिड़की तोड़कर फरार हो गए। मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने अस्पताल पहुंचकर अफसरों को मामले की जानकारी दी। एसपी अंकित मित्तल ने बंदियों को पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की हैं। देर रात एक बंदी को गिरफ्तार कर लिया गया।
सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी इटवां निवासी बृजलाल और खंडेहा थाना मऊ निवासी रज्जू यादव को दो सितंबर को जिला जेल में कोविड-19 को लेकर बने अस्थायी कारागार में बंद किया गया था।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि 7 सितंबर को जांच में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों को खोह स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया था। बंदियों की निगरानी को सिपाही आशीष कुमार, दीपक कुमार, विजय लाल और होमगार्ड जयनारायण को तैनात किया गया था।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे दोनों बंदी अस्पताल से फरार हो गए। जानकारी पर एसपी अंकित मित्तल फोर्स संग अस्पताल पहुंचे और जानकारी ली।
एसपी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही की भी जांच हो रही है। बताया कि लोगों को आगाह किया गया कि वे बंदियों को शरण न दें।
शरण देने वाले भी कोरोना की चपेट में सकते हैं। बताया जाता है कि देर रात को बृजलाल को पुलिस ने उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया और दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें