फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1425 मरीजों को मिली मेडिसिन किट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अब तक 1425 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को कोविड मेडिकल किट मिल चुकी है। यह किट 15 रेपिड रेस्पॉन्स टीम (आरआरटी) शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के होम आइसोलेशन मरीजों को वितरित कर रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ विनोद कुमार यादव ने बताया कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में जहां भी कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्ति मिल रहे हैं। उन्हें कोरोना से बचाव के लिए कोरोना मेडिसिन किट उपलब्ध कराई जा रही है। इस काम में आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी की सहायता ली जा रही हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन के मरीजों को एक अप्रैल से 5 मई तक कुल 1425 मेडिसिन किट वितरित की जा चुकी हैं। सीएमओ ने बताया कि पांच मई से टीमों ने घर घर जाकर कोरोना के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की पहचान शुरू की है और उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित की जा रही हैं।
सहायक जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विमलेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन के सहयोग से मरीजों को मेडिसिन किट वितरित की जा रही है। कोविड 19 से बचाव के लिए लोगों को पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीएएस)के माध्यम से बताया जा रहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति में लक्षण दिखाई दे रहे हैं। तो नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, संयुक्त जिला अस्पताल और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी, पुरुषोत्तम दास टंडन पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जाकर जांच करा सकता है। जांच में मरीज के पॉजिटिव आने पर तत्काल मेडिकल किट दी जा रही।
विज्ञापन

-------
यहां मिल रही मेडिसिन किट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर, राजापुर, मऊ, रामनगर, पहाड़ी, शिवरामपुर के साथ संयुक्त जिला अस्पताल सोनेपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी में मेडिसिन किट दी जा रही है।
--------
कोविड मेडिसिन किट की दवाएं
सहायक जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि मेडिसिन किट में आइवरर्मेक्टिन 12 एमजी रात में एक, पांच दिन के लिए एजीथ्रोमाइसिन 500 एमजी दिन में एक, पांच दिन के लिए पैरासिटामोल 500 एमजी दिन में तीन बार बुखार रहने तक, विटामिन सी दिन में दो बार 10 दिन के लिए, विटामिन बी कांप्लेक्स दिन में एक बार 10 दिन, डाकसीसैकलिंन दिन में एक बार सात दिन तक आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें