चित्रकूट। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद होने से मरीज परेशानी न हो। इसके लिए अस्पताल के 17 विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को फोन पर परामर्श देंगे। टेलीमेडिसन ओपीडी में मरीजों को खांसी, बुखार, समेत अन्य कई प्रकार के रोगों से संबधित परामर्श सुबह 8 से लेकर रात 10 बजे तक दी जाएगी।
बताते चलें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए शासन ने सभी जिला अस्पताल की सामान्य ओपीडी बंद करने का निर्देश दिया था। सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि टेलीमेडिसन पर पूरे जिले के लोग परामर्श ले सकते हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी चल रही है। इसके लिए विभागीय निर्देश भी जारी कर दिए गए है, ताकि दिक्कत न हो। इसके अलावा इन डाक्टरों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं जिनसे समयानुसार मरीज व उनके परिजन सलाह ले सकते हैं।
------------------------------------
सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इनसे लें परामर्श
----------------------------------------
डा. ऋषि कुमार फिजिशियन 9125397009
डा. पीडी चौधरी एनेस्थेटिस्ट 9956725782
डा. एचसी अग्रवाल बालरोग विशेषज्ञ 9451427377
डा. शैलेंद्र सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता 9415578854
डा. एके मोहन अर्थो सर्जन 9415170078
डा. मोहित गुप्ता सर्जन 9993591768
डा. एनडी पटेल मनोरोग विशेषज्ञ 6393018337
डा. राजीव पाल डेंटल सर्जन 8299174079
डा. रफीक अंसारी स्त्री रोग विशेषज्ञ 831883047
----------------------------------------------------
दोपहर दो से रात दस बजे तक इनसे लें परामर्श
-------------------------------------
डा. ए के सिंह बालरोग विशेषज्ञ 9453582294
डा. बीएस द्विवेदी फिजीशियन 7905673774
डा. सत्य सिंह एनेस्थेटिस्ट 9580971134
डा. कंहैया लाल वरिष्ठ परामर्शदाता 9415840477
डा. आरबी लाल वरिष्ठ परामर्शदाता 9793237544
डा. राजेश खरे सर्जन 9415344776
डा. गिरीश पांडेय स्त्री रोग विशेषज्ञ 7408073810
------------------------------------------------
सुबह आठ से रात दस बजे तक
डा. सुकृति महिला चिकित्साधिकारी 9919036406