फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: वॉलीबाल विजेता छात्राओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17 सीकेटीपी 28 कार्यालय में मेधावी टीम के साथ बीएसए व अन्य। संवाद
विज्ञापन

डीएम ने विजेता बालिकाओं को कैंप कार्यालय में बैग और मेडल पहनाकर बधाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। माध्यमिक मंडल स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटौरा क्षेत्र पहाड़ी की बालिका वर्ग टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जबकि जनपद की बालक टीम द्वितीय स्थान पर रही थी।
प्रतियोगिता हमीरपुर के चौधरी पहलवान सिंह इंटर कॉलेज इचौली में हुई थी। इस उपलब्धि पर बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने विजेता बालिकाओं को कैंप कार्यालय बुलाकर बैग और मेडल पहनाकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानाध्यापक से खेल मैदान, उपकरण व किट की कमी के बारे में जानकारी ली और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्व क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने बालिकाओं के लिए खेल प्रोत्साहन के तहत 1000 रुपये और ट्रैक सूट देने का अनुरोध किया जिसे डीएम ने स्वीकृत कर दिया। बीएसए रंजना शुक्ला ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर बीईओ राजेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक दयानंद सिंह, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, हरिकिशोर दीक्षित, अनुदेशक रामनारायण साहू व श्याम सुंदर यादव, श्रीकेशन व हनुमान सिंह सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें