फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सात माह से नहीं मिला मानदेय कैसे चलाएं घर परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सात माह से वेतन न मिलने से परेशान संविदा कर्मियों ने सीएमओ को पत्र सौपकर समस्या निदान की गुहार लगाई है। कहा कि मानदेय न मिलने से इस मंहगाई में घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बजट मिलने पर विभाग में चहेते कर्मचारियों का मानदेय का भुुगतान कराया जाता है। उन्हीं के समकक्ष कई कर्मचारियों का मानदेय मिल चुका है लेकिन उन्हें हर बार टरकाया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले संविदाकर्मी रवि कुमार शुक्ला, पंकज कुमार, राजेन्द्र कुमार, राजकुमार, जय प्रकाश, रोशन वर्मा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, उपेन्द्र कुमार, अरविन्द कुमार, अजीत कुमार, रवीन्द्र कुमार, किरन रैकवार, नंदनी शुक्ला, सीमा देवी, भोंडी देवी, संगीता देवी आदि ने सीएमओ को सौपे पत्र में कहा कि विगत कई वर्षों से कार्यरत हैं। दिसम्बर 2022 से वेतन नहीं मिला। जिससे परेशान व निराश है। परिवार के भरण-पोषण में बाधाएं उत्पन्न हो रही है।
बताया कि नियुक्ति से लेकर कई बार ऐसी समस्याएं आ चुकी है। पत्र सौंपने पर एक-दो माह का वेतन मुहैया करा दिया जाता है। मांग किया कि समय पर वेतन दिया जाए। जिससे परिवार के भरण पोषण में दिक्कते न हो सके। इस संबंध में सीएमओ ने बताया कि शासन को पत्र भेजा है। मानदेय आते ही कर्मियों को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें