राजापुर/सरैंया (चित्रकूट)। रैपुरा फीडर में खराबी से कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित है। इससे खेतीबाड़ी के कार्य प्रभावित हैं।
बिजली की अघोषित कटौती के कारण किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। तिरहार क्षेत्र के कई गांवों के किसानों ने एसडीएम को पत्र देकर सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की है। पत्र सौंपने वालों में सत्यवीर सिंह, संतोष कुमार, अखिलेंद्र प्रताप सिंह, हिमेश तिवारी, सरोज प्रजापति, अभिलाष सिंह, कुलदीप सिंह, हर्ष सिंह आदि किसान शामिल रहे। चेताया कि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगें। गौरतलब है कि रैपुरा फीडर में खराबी से चार दिनों से सरैंया व आसपास के 12 गांवों की बिजली व्यवस्था खराब चल रही है।