फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव श्रृंखला बना घेरा विधायक का आवास

Fri, 28 Jul 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला चित्रकूट
विज्ञापन
मानिकपुर विधायक के आवास की ओर जातीं महिला शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षमित्राें ने शुक्रवार को शहर में जुलूस निक ाला। इस कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। शिक्षामित्रों ने मानव श्रृंखला बनाकर मानिकपुर विधायक आरके सिंह पटेल के आवास का घेराव कर धरना दिया। जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन


पुरानी बाजार स्थित रामलीला भवन पर शुक्रवार की सुबह से सैकड़ों शिक्षामित्र एकत्र हुए। दोपहर को जुलूस निकाला। शिक्षामित्रों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की तादाद ज्यादा थी। जुलूस के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार जाम की स्थिति बन गई। कई चालकों ने बाईपास रोड और मिशन रोड से वाहनों को निकाला। जुलूस शहर के ओवरब्रिज से होते हुए शंकर बाजार कसहाई रोड स्थित भाजपा विधायक आरके सिंह पटेल के आवास पहुंचा।

यहां शिक्षामित्र धरने पर बैठ गये। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप मिश्रा ने कहा कि दोबारा समायोजन न होने से शिक्षामित्रों के परिवारों की रोजी रोटी छीन जाएगी। विधायक के न होने पर उनके पुत्र सुनील कुमार पटेल और प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह ने मोबाइल से शिक्षकों की बात कराई। आश्वासन मिलने पर शिक्षामित्रों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उदयभान सिंह, अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, अंतर्जनपदीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश पांडेय, सोमनाथ यादव, रामसेवक शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी, लवकुश पांडेय, रामदत्त पांडेय, राजनारायण यादव, धर्मेेंद्र, लवलेश कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, मनोज सिंह, अवध बिहारी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें