फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना लक्षण के मरीजों की पहचान 5 से

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना के लक्षणयुक्त मरीजों की पहचान के लिए जनपद के ग्रामीण इलाके में 5 मई से अभियान चलेगा। अभियान नौ मई तक चलेगा। पांच दिन चलने वाले इस विशेष अभियान में टीमें घर-घर जाकर मरीजों को दवा भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि विशेष अभियान में टीमें घर-घर जाकर कोरोना लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करेंगी। इस अभियान के माध्यम से लगभग दस लाख की आबादी को कवर किया जाएगा। सहायक जिला सर्विलांस अधिकारी डा. विमलेश कुमार ने बताया कि इस अभियान में लगभग 500 टीमें लगाई गई हैं। एक टीम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रहेंगी। एक टीम एक से डेढ़ हजार तक की आबादी को कवर करेगी। जिन लोगों में सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी, गले में खराश की दिक्कत होगी उन्हें चिन्हित करेंगी। ऐसे लोगों को टीम मौके पर संबधित दवाएं भी देगी। यही नहीं लक्षणयुक्त मिलने पर सीएचसी में जाकर कोरोना की जांच कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। ताकि यदि कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकलता है तो उसको तुरंत इलाज देकर स्वस्थ किया जा सके। लक्षणयुक्त मिले व्यक्तियों की जानकारी टीम संबंधित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को देगी।
------
प्रशिक्षण के साथ दी जाएंगी दवाएं
सहायक जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें संबंधित दवाएं भी वितरित की जाएगी। ताकि वह कोरोना के लक्षण युक्त व्यक्तियों को मौके पर दे सके। बताया कि शहरी क्षेत्र यानी नगर पालिका कर्वी, नगर पंचायत मानिकपुर और नगर पंचायत राजापुर में यह अभियान नहीं चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें