अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर (चित्रकूट)। पूर्व मंत्री आजम खां के सेना को लेकर दिए गए बयान पर हिंदू युवावाहनी के कार्यकर्ताओं ने कस्बे में जुलूस निकालकर पुतला फूंका। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को हिंदू युवावाहनी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कस्बे में जुलूस निकाला। जुलूस तुलसी चौक, सहित विभिन्न गलियों से घूमता हुआ तहसील पहुंचा। यहीं तहसील के बाहर सड़क पर पूर्व मंत्री का पुतला फूंका गया। ज्ञापन में सेना के विरुद्ध गलत बयान देने वाले पूर्व मंत्री के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। इस मौके पर सुनील मिश्रा, सौरभ मिश्रा, राहुल द्विवेदी, हिंमाशु, मनीष तिवारी, गोस्वमी जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।