फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे हाईवे का काम करें तेज : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भरतकूप(चित्रकूट)। जिलाधिकारी ने रविवार की दोपहर को अपर जिलाधिकारी के साथ निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। बताया गया कि 70 पिलर में 52 का निर्माण पूरा हो गया है। डीएम ने कहा कि गुणवत्ता पूर्ण काम समय से पूरा करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने मुख्य संपर्क मार्ग फ्लाई ओवर के निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह से कहा कि सड़क के लिए जमीन का तत्काल प्रबंध किया जाए। कार्रदाई संस्था यूपीडा के अधिकारी काऊ गारू को निर्देश दिए कि शासन से जो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए समयसीमा तय है, उसी के तहत गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाए। यूपीडा के अधिकारी ने बताया कि मुख्य सड़क का कार्य लगभग पूर्ण है। पुल व टोल प्लाजा का कार्य चल रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के दोन्रो ओ लिंक रोड भी बनाई जा रही है। बागे नदी पर निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि पिलर पर कार्य चल रहा है। कार्यदाई संस्था के अधिकारी ने बताया कि बरसात के वजह से कार्य धीमा चल रहा है। आरओबी के कार्य की भी स्वीकृति शासन से मिल गई है। जिस पर भी कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्रदाई संस्था को सख्त निर्देश दिए कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के कार्य पर तेजी लाएं। शासन के निर्देशानुसार गुणवत्ता के साथ कार्य को पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें