फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मैहर और चित्रकूट के बीच श्रद्धालुओं के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

Tue, 18 Nov 2025 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मां शारदा के दरबार मैहर तक अब श्रद्धालुओं को हेलीकाॅप्टर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही मैहर वासी भी चित्रकूट में मंदिरों के दर्शन के लिए हेलीकाप्टर की सुविधा पा सकेंगे। पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा चालू होने के बाद अब 20 नवंबर से मैहर-चित्रकूट मप्र में हेलीकाॅप्टर सेवा शुरू होगी। चित्रकूट मप्र के आरोग्यधाम परिसर में बने हैलिपैड से इसका संचालन होगा।
विज्ञापन


मेसर्स जेट सर्विस एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने हेलीकॉप्टर सेवा प्रारंभ करने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा है। यह सेवा सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत निज ऑपरेटर के सहयोग से चलेगी। मैहर और चित्रकूट में हेलीकॉप्टर सेवा शुरुआती दौर में सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार को उपलब्ध होगी। इसके हेलीकॉप्टर कंपनी के जीतेंद्र राय ने बताया, मैहर और चित्रकूट के लिए हेलीकॉप्टर सेवा 20 नवंबर से शुरू होने जा रही है। मध्य प्रदेश में अभी पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा के दो ग्रुप निर्धारित किए हैं। पहले ग्रुप में जबलपुर, बांधवगढ़, कान्हा, अमरकंटक और मैहर तो दूसरे ग्रुप में भोपाल, पचमदी, महई और चित्रकूट को शामिल किया गया है। धर्मनगरी मैहर और चित्रकूट में हेलीकॉप्टर सेवा शुरुआती चरण में सप्ताह के दो दिन सोमवार और मंगलवार को मिलेगी। यह सेवा जबलपुर तक भी होगी। अभी फिलहाल मैहर चित्रकूट पर ही फोकस किया गया है। एक बार में पांच या छह श्रद्धालु ही सफर कर सकेंगे।


समय सारिणी और किराया सोमवार का शेड्यूल


| कहां से-कहां तक | प्रस्थान | आगमन समय | किराया (रुपये) |


| जबलपुर-मैहर | 8:00 सुबह | 9:00 सुबह। 5000 रुपये
| मैहर-चित्रकूट | 9:10 सुबह | 9:40 सुबह | 2500 रुपये |

| मैहर-जबलपुर | 9:50 सुबह | 10:20 सुबह। 2500 रुपये।
| जबलपुर-कान्हा | 10:30 सुबह | 11:30 दोपहर ।6250 रुपये।

| कान्हा-जबलपुर | 2:05दोपहर | 2:50 दोपहर। 6250 रुपये।
| जबलपुर-चित्रकूट | 8:00 सुबह | 9:40 दोपहर | 7500 रुपये |

| चित्रकूट-जबलपुर | 9:50 सुबह | 11:30 सुबह | 7500 रुपये |

मंगलवार का शेड्यूल
-

| कहां से-कहां तक | प्रस्थान | आगमन | किराया (रुपये) |
-

| जबलपुर-मैहर | 8:00 बजे सुबह| | 9:00 बजे सुबह। 5000 रुपये
| मैहर-चित्रकूटर | 9:10 बजे सुबह | 9:40 बजे सुबह | 2500 रुपये |

| चित्रकूट-मैहर | 9:50 बजे सुबह | 10.20 बजे सुबह। 2500 रुपये
मैहर-जबलपुर।10:30 बजे सुबह। 11:30 बजे सुबह। 5000 रुपये
| जबलपुर-बांधवगढ़ | 12:00 बजे दोपहर | 1:15 बजे दोपहर | 3750 रुपये।

| बांधवगढ़-जबलपुर | 2:05 बजे दोपहर | 2:50 बजे दोपहर | 3750 रुपये
| जबलपुर-चित्रकूट | 8:00 बजे सुबह | 9:40 बजे सुबह | 7500 रुपये |
चित्रकूट-जबलपुर। 9.50 बजे सुबह। 11: 30 बजे दोपहर। 7500 रुपये।

-
सतना मप्र जिला प्रशासन ने हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने को हैलिपैड में फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और पुलिस जवान की व्यवस्था की गई है। मैहर में शासकीय हेलीपैड की व्यवस्था है। लिहाजा यहां की अनुमति मैहर डीएम ने कर दी है। चित्रकूट में मौजूद सभी हैलिपैड निजी है। लिहाजा उनसे हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता द्वारा सहमति प्राप्त करने व बाद अनुमति दे दी जाएगी। सतना और मैहर डीएम ने पुलिस अधीक्षक की आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए पत्र लिख दिया है। इसी तरह एंबुलेंस सेवा और फायर ब्रिगेड सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता ने 20 नवंबर से सेवा प्रारंभ करने की सूचना को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सतीश कुमार एस, डीएम सतना मप्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें