फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फाल्गुन अमावस्या पर मेला क्षेत्र मेंं मालवाहक भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया

Tue, 17 Feb 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अमावस्या मेला क्षेत्र में मालवाहक भारी बडे़ वाहनों पर 16 फरवरी से 18 फरवरी तक रात्रि 12 बजे तक प्रतिबंध लगाया गया है। नगर में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। बताया कि नो इंट्री स्थान लोढवारा मोड़, रेहुटिया, पुलिस खोह लाइन, शेषनपुरवा मोड़ सोनेपुर, वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था की गई। वाहनों को अलग अलग रूटों से जाने की व्यवस्था की गई है। प्रयागराज से बांदा जोन वाले वाहन बोड़ी पोखरी चौराहा से राजापुर होते हुए बांदा जाएंगे। सतना जाने वाले वाहन मारकुंडी तिराहा से सतना की तरफ जाएंगे। राजापुर से आने वाले बडे़ वाहन पहाड़ी से अर्तरा होकर बांदा जाएंगे। प्रयागराज जाने वाले वाहन बबेरू कमासिन राजापुर होकर प्रयागराज जाएंगे। जानकीकुंड की तरफ जाने वाले दो पहिया तीन पहिया वाहन सहित कार धनुष चौराहा से लेकर देवांगना घाटी होते हुए जाएंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें