फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे सिक्योरिटी गार्ड की मौत, कोरोना सैंपल लिया

विज्ञापन
चित्रकूट में गांव पहुंचते दम तोड़ने वाला पीर अली। ( फाइल फोटो ) - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। दिल्ली के आंनद बिहार में सिक्योरिटी गार्ड पहाड़ी थानाक्षेत्र के बसहर गांव निवासी पीर अली (45) की गुरुवार को गांव पहुंचते ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने मृतक का कोरोना का सैंपल लेकर अंतिम संस्कार करा दिया है। पिता के साथ ही सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले बड़े बेटे सोनू अली का सैंपल लेकर क्वारंटीन कराया गया है। परिजनों के अनुसार पीर अली पहले से ही बीमार चल रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक पीर अली बेटे के साथ टैक्सी से गांव के बाहर उतरा। टैक्सी जाने के बाद सोनू पिता को पकड़कर गांव में घर की ओर चल पड़ा। रास्ते में ही पीर अली गिरकर बेहोश हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पूरे गांव में कोेरोना की आशंका को लेकर कयास लगाए जाने लगे। थाना प्रभारी सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों घर तक नहीं पहुंच सके थे। एतियात के तौर पर परिजनों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें