फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को लिया गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरामपुर (चित्रकूट )। लोनिवि राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर को गोद लेने की घोषणा की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में दवा, स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। समस्या के समाधान का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शिवरामपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. लखन स्वरूप गर्ग ने बताया कि रास्ता, हैंडपंप, बाउंड्री, बाथरूम रिपेयर, जनरेटर, विद्युत वायरिंग, शेड निर्माण, पब्लिक वेटिंग हॉल, वाहन स्टैंड, परिसर में इंटरलॉकिंग, गेट का चौड़ीकरण आदि के बारे में जानकारी दी। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने भी समस्याएं सुनीं और साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया। राज्यमंत्री ने कहा कि बिल्डिंग की रंगाई, पुताई, लाइट तथा सफाई की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इस दौरान एसडीएम सदर रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें