फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जमानत पर जिंदा है... उसकी पैरवी मत करो... लखनऊ से करा रहा सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी का शहर के नवल त्रिपाठी से बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें सीएमओ डॉॅ. जितेंद्र सरोज के स्थानांतरण की सिफारिश पर गाली देते सुनाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस की बात आने पर वह गालियों की बौछार करते सुनाई दिए। मामले की जांच के लिए अपर निदेशक स्वास्थ्य ने तीन डॉक्टरों की टीम बनाई है। ऑडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। बुधवार को सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल है। इसमें एक व्यक्ति खुद को नवल त्रिपाठी पत्रकार बता रहा है। उसने डॉक्टर की मनपसंद पोस्टिंग के लिए सिफारिश की।
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी की आवाज आती है कि ऐसे आदमी की सिफारिश मत करो... गाली देते हुए कहा कि पहाड़ी या राजापुर में पोस्टिंग कर सकता हूं, लेकिन इधर नहीं होगी। सभी जगह भरी हैं। नौकरी कर रहा है तो किसी पर एहसान नहीं है। ट्रांसफर तो सबका होता है। इसके बाद सीएमएस की बात की तो फिर सीएमओ की तरफ से गाली दी गई। ऑडियो वायरल होने के बाद आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डिप्टी सीएम से मामले को संज्ञान में लेने की मांग की। डॉक्टर की पत्नी मीरा भारतीया ने भी राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस पर अपर निदेशक स्वास्थ्य बांदा के निर्देश पर संयुक्त निदेशक डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, डॉ. बीके शर्मा व डॉ. अभय सिंह की तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है।
सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। कैसे यह ऑडियो बना या बनाया गया इसकी जानकारी की जा रही है। हो सकता है कि यह ब्लैकमेल करने के लिए बनाया गया हो, या फिर उनकी आवाज ही न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें