फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मयोगी होता है समाचार पत्र विक्रेता

Mon, 19 Jan 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर के पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने नगर के पचास समाचार पत्र विक्रेताओं को सोमवार को कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि समाचार पत्र विक्रेता कर्मयोगी होता है।
विज्ञापन


वह सबसे पहले लोगों को देश दुनिया के बारे में बताने का काम करता है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी इस वर्ग के लिए हर संभव मदद करेंगे।

सोमवार को एक स्थानीय कांप्लेक्स में हुए सादे कार्यक्रम में पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल ने कहा कि कोई भी मौसम हो, समाचार पत्र विक्रेता लोगों तक अखबार पहुंचाता है।

 उन्होंने समाचार पत्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रमेश पांडे, श्रीगोपाल गुप्ता, जहीर हसन, मुशीर अहमद, दादूराम, नसीर खान, हमीद उल्ला आदि को कंबल वितरित किए। कहा कि इनकी सहायता कर उन्हें अपार खुशी हो रही है।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद सपा जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि सपा सरकार की कथनी-करनी में अंतर नहीं है। संघ के अध्यक्ष राजकुमार गौतम और अन्य लोगों ने पूर्व सांसद के कार्य की सराहना की। बाद में पूर्व सांसद ने चर गांव के सोमनाथ मंदिर में भी लगभग दो सौ जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
विज्ञापन


 इस दौरान बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, रमाशंकर पटेल, अफजल अली, मो. नसीम, फराज खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें