फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई पट्टी निर्माण में लापरवाही बर्दास्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी ने देवांगना एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। एटीसी टॉवर, टर्मिनल बिल्डिंग, वॉच टावर आदि की जानकारी ली। निर्माण कार्य व गुणवत्ता में लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा कि शासन से निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। पैरामीटर रोड का निर्माण अधूरा मिलने पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। हवाई पट्टी की पार्किंग स्थल को सुरक्षित व हवादार ही बनाया जाए इसके अलावा एप्रोच रोड को भी पूरा करने के निर्देश दिए। कहाकि शासन की मंशानुरूप इसी साल इस हवाई पट्टी को शुरू करने की योजना है ऐसे में अधूरा काम रहा तो विकास कार्य भी प्रभावित होगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी गणेश प्रसाद सिंह आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें