फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठा मैनेजर पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। लेनदेन के विवाद में ईंट-भट्ठा मैनेजर पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को बरगढ़ थाना प्रभारी रविप्रकाश ने बताया कि सोमवार को नैनी निवासी ईंट भट्ठे के मैनेजर राजेश श्रीवास्तव पर प्राणघातक हमलाकर भागने वाले कार सवार दोनों आरोपियों को प्रयागराज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा है। मंगलवार को तड़के बरगढ़ चित्रकूट के घटनास्थल से लेकर थाने लेकर पहुंचे। इनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। आरोपी प्रयागराज नई बाजार नैनी निवासी लल्लू मिश्रा उर्फ ज्ञान प्रकाश व जार्जटाउन निवासी पीयूष मिश्रा पुत्र शेषधर मिश्रा निवासी हैं। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया मैनेजर से उनका रुपये लेनदेन का विवाद है। उधर घायल मैनेजर के स्वास्थ्य में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें