फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने लखनऊ को चार विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सुभाष स्पोर्टिंग क्लब की ओर से अंतर्राज्यीय दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का परिचय लिया। हरियाणा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गोंदबाजी का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे, रामबाबू गुप्ता, अवनीश गुप्ता, रघुनाथ जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी उ.प्र. टीम ने 15 ओवर में छह विकेट खोकर 138 रन बनाया। बल्लेबाज बिमल ने 45, हरेन्द्र 39, अंकित ने नाबाद 11 रन बनाए। गेंदबाज जितेन्द्र, कासिम ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी में हरियाणा टीम ने 14.2 ओवर में चार विकेट से मैच में जीत दर्ज कराई है। बल्लेबाज संदीप 49, पवन 32, लकी ने नाबाद नौ रन बनाए। मैन ऑफ द मैच संदीप रहे। प्रवक्ता आलोक कुमार ने बताया कि आज बुधवार को दिल्ली बनाम उत्तरांचल के मध्य दिव्यांग क्रि केट मैच होगा। एंपायर मो इरफान, प्रेमनारायण, कमेन्टेटर रामचन्द्र, लोकेश सिंह, स्कोरर विजय भारद्वाज रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें