फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने हैंडपंप और तालाब खोदाई का देखा काम

Sat, 25 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान बुंदेलखंड पैकेज से बनवाए गए कूप का निरीक्षण करते टीम के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड पैकेज से जिले में कराए गए कामों की जांच कर रही राज्य नियोजन संस्थान की टीम ने दूसरे दिन मऊ और रामनगर ब्लाक क्षेत्र में कराए गए कामों का निरीक्षण किया। कई गांवों में बुंदेलखंड पैकेज से लगाए गए हैंडपंप, विद्युतीकरण, तालाब खुदाई और मेड़बंदी और कूप निर्माण का निरीक्षण कर रिपोर्ट बनाई।
विज्ञापन


बुंदेलखंड विकास पैकेज की जांच के लिए शासन से गठित अर्थ एवं संख्या प्रभाग, लखनऊ के नियोजन संस्थान की तीन सदस्यीय टीम जिले के सभी ब्लाकों में कार्यस्थल का निरीक्षण कर रही है। शुक्रवार को टीम ने मऊ व रामनगर ब्लाक  के बरिया, रेरूआ, नांदिनकुर्मियान, खटवारा, बिसौंधा, चोरहा, पराको व अतरसुई गांव का दौरा किया।

टीम ने हैंडपंप व चबूतरों के अलावा कूप व तालाब निर्माण को भी देखा। कुछ स्थान पर तो टीम के सदस्यों ने सीमेंट व बालू का नमूना भी लिया। हैंडपंप लगने के स्थान से पुरवा की दूरी और जरूरत के मुताबिक हैंडपंप कहां लगाए गए हैं, इसकी जानकारी ली। ग्रामीणों से भी काफी देर तक बातचीत की।
विज्ञापन


टीम के अध्यक्ष/उपनिदेशक सांख्यकीय विभाग अमलेंदु राय के साथ अपर सांख्यकीय अधिकारी व टीम के सदस्य राकेश कुमार व रामसमोखन ने इन गांव में बनाए गए कूपों का निरीक्षण किया। टीम के अध्यक्ष अमलेंदु ने बताया कि फिलहाल अभी तक कई काम संतोषजनक मिले हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर तो मानक  की अनदेखी दूर से ही दिखती है।

शनिवार को सदर ब्लाक व मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र में हुए कामों का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। टीम के साथ लघु सिंचाई, भूमि संरक्षण, जल निगम व विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें