फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े-बड़े ओले देख किसान भौचक, सैकड़ों गांवों में एक साथ पहली बार गिरे ओले

विज्ञापन
चित्रकूट में तेज बारिश व ओलावृष्टि के बाद सीतापुर से रामशैय्या मार्ग के पहाड़ के पास का नजारा देख - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में कई स्थानों पर हुए ओलावृष्टि को लेकर बुर्जुगों का मानना है कि उनके जीवन में इतनी देर तक व इतने बडे़ ओले कभी नहीं पडे़। इस समय तो फसलें खेतों में तैयार हो गई थी। इससे भारी नुकसान हुआ है। जिले के कई गांव में जाने पर 50 से 60 साल तक की उम्र्र के किसानों बरबस ही कह उठते हैं कि अरा दइया एत्ते बड्डे ओला कत्तो नई गिरे आएं..। जीवन भर ऐत्ती देर तक बरफ कतौं नाही गिरी भइया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक घंटे की बारिश व ओलावृष्टि के बाद गदाखान के गुलाब चंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने पहली बार इतनी ओलावृष्टि देखी है। शहर के महेंद्र भूषण खरे व लक्ष्मण दास केसरवानी ने बताया कि पहली बार इतने बडे़ बडे़ ओला गिरते हुए उन्होंने देखा है। सरैंया निवासी राज बहादुर ने बताया कि जिले सैकड़ों गांवों में एक साथ ओला पहली बार गिरे है। पहले कभी ओला गिरते थे तो एक ही क्षेत्र में गिरते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें