फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

विज्ञापन
हादसे के बाद पलटी पड़ी कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास करता सिपाही। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/भरतकूप। थाना अंतर्गत झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार में बैठे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां एक की मौत हो गई और अन्य तीनों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। कार सवार चारों लोग कानपुर जिले के निवासी हैं। सभी लोग कैबिनेट मंत्री सतीश महाना के परिचित के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर से चार तीर्थयात्री कार से चित्रकूट दर्शन करने आए थे। रात लगभग आठ बजे दर्शन के बाद सभी लोग कार से कानपुर लौट रहे थे। जैसे ही कार भरतकूप के पास पहुंची, चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क पर लहराती हुई एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार पलट गई और कार में बैठे चार लोग अंदर फंस गए। उनकी चीख पुकार सुन राहगीरों ने पुलिस सूचना दी।
पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर जिले के घाटमपुर के अमौली गांव निवासी बलराम सिंह की अस्पताल लाते समय मौत हो गई। घायलों में कानपुर के गुमटी नंबर-5 फजलगंज निवासी राज चतुर्वेदी और यशोदा नगर निवासी संजय शुक्ला हैं। इसके अलावा एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें