फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गुप्त गोदावरी 25 दिन से बंद, लौट रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो 19 सीकेटीपी 05 साधना पटेल, अध्यक्ष, नगर परिषद नयागांव चित्रकूट। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गुप्त गोदावरी में गुफा बंद होने का मामला आस्था से आजीविका तक पहुंच गया है। 25 दिन से गुफा के साथ पंचमुखी शंकर मंदिर भी बंद है, इससे श्रद्धालु बिना दर्शन लौट रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पंचमुखी महादेव के दर्शन शुरू कराए जा सकते हैं। प्रशासन बैरिकेडिंग और नियंत्रित प्रवेश से वैकल्पिक व्यवस्था बनाए। नगर परिषद अध्यक्ष ने भी इसको लेकर पत्र लिखा है।
विज्ञापन

व्यापारी अशोक पटेल ने कहा कि गुफा बंद होने से करीब 300 दुकानदारों और 2000 लोगों की रोजी-रोटी पर संकट है। दिवाली से पहले गुफा खोलने की व्यवस्था की जाए। व्यापारी विक्रम सिंह पटेल ने जांच में देरी पर सवाल उठाया। कहा कि जब तक गुफा नहीं खुलती, पंचमुखी शंकर जी के दर्शन शुरू होने चाहिए। हजारों परिवार प्रभावित हैं, सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है।
नगर परिषद नयागांव की अध्यक्ष साधना पटेल ने कहा कि श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। हम प्रयास कर रहे हैं कि दर्शन जल्द शुरू हों।

फोटो 19 सीकेटीपी 05 साधना पटेल, अध्यक्ष, नगर परिषद नयागांव चित्रकूट। संवाद

फोटो 19 सीकेटीपी 05 साधना पटेल, अध्यक्ष, नगर परिषद नयागांव चित्रकूट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें