फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष का भी दो टूक जवाब

Sun, 17 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद-इटारसी पैसेंजर में लूटपाट के मामले में जीआरपी को पीड़ित यात्रियों की तहरीर का इंतजार है। वहीं सतना व मानिकपुर आरपीएफ की टीम लगातार घटनास्थल के समीप खोजबीन में जुटी हैं।
विज्ञापन


मालूम हो शुक्रवार को मुंबई-हावड़ा मार्ग पर इटारसी पैसेंजर में हथियारबंद बदमाशों ने यात्रियों को पीटकर लूटपाट की थी। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए टिकरिया स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर भाग गए थे। पीड़ित यात्री मानिकपुर जीआरपी शिकायत करने गए थे, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी।

प्रभारी थानाध्यक्ष कुंवर बहादुर ने जांच की बात कहकर यात्रियों को टरका दिया था। शनिवार को थानाध्यक्ष जेपी सिंह थाने पहुंचे तो उनका भी दो टूक जवाब था। उन्होंने कहा कि शिकायत करने कोई यात्री नहीं आया है। घटनास्थल भी उनके कार्यक्षेत्र में नहीं आता है। अगर अब कोई शिकायत करने आएगा तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


उधर इससे अलग आरपीएफ ने इस घटना में संजीदगी दिखाई। शनिवार को सतना, मध्यप्रदेश के आरपीएफ प्रभारी सत्येंद्र पाल सिंह ने आठ सदस्यीय टीम के साथ मझगवां-टिकरिया के बीच घटनास्थल का निरीक्षण किया। उनके साथ मानिकपुर आरपीएफ प्रभारी एसएम दुबे भी पूरी टीम के साथ मौजूद रहे। आसपास के संभावित स्थानों पर बदमाशों की तलाश में खोजबीन की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें