फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पांच मोबाइल के साथ चोर को जीआरपी ने पकड़ा

Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर। जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले मोबाइल चोर को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से पांच एनरॉयड मोबाइल बरामद हुए। इनकी कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई गई है। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा है। आरोपी के पांच मामले लूट व चोरी के पहले से मानिकपुर जीआरपी में दर्ज हैं।
विज्ञापन




मानिकपुर जीआरपी प्रभारी दिलीप कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम को टीम के साथ पनहाई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पूछने पर प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ थाना के लाला का पुरवा निवासी रविशंकर कोटार्य नाम बताया।



तलाशी के दौरान उसके पास से पांच एनरॉयड मोबाइल बरामद हुए। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि ट्रेनों में यात्रा करते हुए मौका पाकर यात्रियों के सामान व मोबाइल चोरी कर भाग जाता था। इसके खिलाफ लूट व चोरी के पांच मामले थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें